गंगा किनारे दफनाए गए चौसा में मिले 71 शव

0
1226

-पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित किया गया स्वैब
बक्सर खबर। गंगा में चौसा के समीप मिले शवों की कुल संख्या 71 थी। यह जानकारी मंगलवार को प्रशासनिक स्तर से जारी की गई। सभी को सोमवार की देर शाम गंगा किनारे गड्ढ़ा खोद दफना दिया गया। शव सड़ जाने के कारण पोस्टमार्टम के बाद भी मौत के कारणों का पता नहीं चला।

साथ ही उनके स्वैब का नमूना लिया गया।जिससे भविष्य में उनके डीएनए की जांच हो सके। यह कार्रवाई सोमवार रात तक चली। मौके पर डीएम अमन समीर व एसपी नीरज कुमार सिंह मौजूद रहे। वहां से लौटे अधिकारियों ने बताया हमारी टीम ने चौसा के पास गंगा में निगरानी बढ़ा दी है।

-चौसा में गंगा किनारे शवों को दफनाने के लिए खोदा जा रहा गड्ढ़ा

वहीं जिला प्रशासन ने कुछ तस्वीरें और एक वीडियो जारी कर दावा किया है शव यूपी की तरफ से हमारी सीमा में आ रहे हैं। इतना सब होने के बावजूद भी ग्रामीणों का कहना है। चौसा महादेवा घाट से लगभग आधा किलोमीटर दूर बाजार घाट व हादिपुर के पास चार-पांच अभी भी किनारे लगे हुए हैं। प्रशासन को जल प्रवाह करने वालों पर रोक लगानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here