2019 में पुन: कथा सुनाएंगे मुरारी बापू

1
257

बक्सर खबर : राष्ट्रीय संत व राम कथा वाचक मुरारी बापू रविवार को बक्सर पहुंचे। वे अपराह्न चार बजे के बाद सीता-राम विवाह महोत्सव में शामिल हुए। जहां सीताराम विवाह आश्रम के महंत राजाराम जी महाराज ने उनसे आग्रह किया। आप 2019 के कार्यक्रम में बक्सर जरुर आएं। क्योंकि सीता-राम विवाह का यह 48 वां वर्ष है। 2019 में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाना है। उनके आग्रह पर बोलते हुए पूज्य संत मुरारी बापू ने कहा अवश्य मैं स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होउंगा। यह मेरा आश्वासन है। शरीर ने साथ दिया, परमात्मा की इच्छा रही तो जरुर एक बार और राम विवाह में कथा कहुंगा।

मुरारी बापू से आग्रह करते आश्रम के महंत राजा राम जी

पहले भी दो बार कह चुके हैं कथा
बक्सर : मुरारी बापू ने आश्रम द्वारा आग्रह किए जाने पर बताया। में रजत जयंती समारोह में भी यहां कथा कहने आया था। इस समय अंतराल के बीच वर्ष 2008 में भी मेरा आगमन यहां हुआ था। एक और मौका मिला है। मेरी कोशिश रहेगी। जरुर बक्सर आउ। पूज्य संत मामा जी को याद करते हुए उन्होंने कहा। कोई बालक अपने मामा के यहां आराम करने आता है। मेरी भी इच्छा है। यहां आकर वही आनंद प्राप्त करूं।

कथा सुनती महिलाएं

हेलीकाप्टर से हुआ आगमन
बक्सर : संत मुरारी बापू रविवार को हेलीकाप्टर से बक्सर पहुंचे। चौसा के पास उनका आगमन हुआ। वहां से नया बाजार आश्रम आए। कथा में शामिल होने के बाद एक घंटे तक विश्राम किया। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी गए। जहां से हवाई मार्ग द्वारा वे अगले पड़ाव की तरफ रवाना हो गए।

1 COMMENT

  1. WHATS APP N.हो तो हमारे नंबर पर मैसेज करें
    हम भी कुछ जानकारी देने की कोशिक करेगें
    उमाशंकर डुमराँव
    7277007890

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here