साइबर अपराधियों ने खाते से निकाल लिए 2 लाख 35 हजार

1
1642

-मोबाइल पर आया था लिंक, एटीएम ब्लाक होने के बाद हुई निकासी
बक्सर खबर। केनरा बैंक के एक खाता धारक को साइबर अपराधियों ने दो लाख 35 हजार का चूना लगाया है। इतनी बड़ी राशि दो दिनों के अंदर कई चरण में निकाली गई। लेकिन, खाता धारक ठगी को रोक नहीं पाए। रविवार को उन्हें मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसे उन्होंने क्लिक किया। फिर क्या था, कार्ड नंबर डालने को कहा। वे झांसे में आते चले गए। फिर बैंक मैनेजर के नाम से फोन भी किया। कार्ड ब्लाक कराने के नाम पर उसने पासवर्ड भी जाना। और इस बीच धीरे-धीरे एक-एक कर 1 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह घटना कैथी गांव के पप्पू सिंह के साथ हुई।

उन्होंने इसकी शिकायत बगेन थाने में जाकर की। लेकिन, सोमवार को भी लगभग 55 हजार रुपये फिर कई चरण में निकाल लिए गए। जब उन्होंने आज रघुनाथपुर में स्थित अपनी बैंक की शाखा से बात की। तो पता चला सारी रकम पेटीएम के दो खाते में ट्रांसफर हुई है। अब पप्पू सिंह इस पर अफसोस कर रहे हैं। यहां खबर पढऩे वाले लोग ध्यान दें। किसी भी ऑनलाइन लेनदेन के तुरंत बाद मैसेज आता है। जिसमें चार अंक का मैसेज दिया रहता है। अगर आपको लेनदेन गलत प्रतीत हो तो तुरंत उस पर मैसेज करें। कुछ बैंक वाले तो अपना टाल फ्री नंबर भी देते हैं। तुरंत वहां काल करें। क्योंकि इतनी बड़ी राशि एक बार में नहीं निकाली जा सकती। इसके लिए कई चरण अपनाने होते हैं। जिससे ग्राहक फ्राड की स्थिति में सावधान हो सके।

1 COMMENT

  1. पैसा है पर बुद्धि नहीं ! इतना प्रचार सरकार या बैंक के माध्यम से होता फिर भी गलती ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here