पॉजिटिव केस में 13 का इजाफा, कुल संख्या पहुंची 374

0
4638

-7 लोग स्वस्थ्य, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 126 
बक्सर खबर। कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। और हालात गंभीर होते जा रहे हैं। आज गुरुवार को भी 13 नए संक्रमित मरीज मिलने की बात कही गई है। जिला प्रशासन ने जो रिपोर्ट जारी की है। उसमें आज भी सर्वाधिक मामले शहर के हैं। अकेले सिविल लाइन के चार माले हैं। इसके अलावा थाना रोड, कोइरपुरवा, अमलाटोली, बाजार समिति में भी संक्रमित लोगों की पहचान हुई है। दो मरीज डुमरांव अनुमंडल के हैं। एक व्यक्ति केसठ और दूसरा नावानगर प्रखंड के भटौली से।

हालांकि इन सभी तक सूचना पहुंच गई है। क्योंकि यह जांच रिपोर्ट बुधवार की है। भले ही प्रशासन ने उसे एक दिन बाद गुरूवार को जारी किया है। अब एक नजर डालते हैं जिले के कुल आंकड़े पर। आज 13 लोग संक्रमित मिले। कुल आंकड़ा पहुंचा 374 और ठीक हुए 7 लोग। फिलहाल जिले में सक्रिय रोगियों की कुल संख्या 126 है। जिले में अभी तक साढ़े सात हजार लोगों की जांच हो चुकी है। 30 लोगों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here