हुजूर जान बचाइए, विधायक मार देंगे जान, प्राथमिकी दर्ज

0
2903

बक्सर खबर : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेन्द्र प्रसाद ने सदर विधायक संजय तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। उनका आरोप है कि विधायक ने उन्हें कमरे में बंद कर मारा। जान से मार देने की धमकी दी। खुद को अनुसूचित जाति का होने का हवाला दे उक्त अधिकारी ने उनके खिलाफ दलित उत्पीडऩ की धारा में मुकदमा दर्ज करने का आग्रह पुलिस से किया है। साथ ही यह भी कहा है वे कमीशन मांग रहे थे। अपने लोगों को काम देने का दबाव डाल रहे थे। अंतत: मैंने जान बचाने के लिए उनकी बातें मान ली। मेरी रक्षा की जाए।

यह घटना 18 सितम्बर शाम की है। मैं जिला प्रशासन द्वारा आहूत शांती समिति की बैठक में भाग लेने गया था। वहां से लौटने पर देखा विधायक अपने लोगों के साथ मेरे घर पर धमके हुए हैं। फिर मुझे कमरे में उनके लोगों ने बंद कर दिया। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। वहीं उसी तिथि को सदर विधायक ने भी विधानसभा अध्यक्ष को लिखित रुप से इसकी शिकायत की थी। इसकी प्रतिलिपि जिला प्रशासन और पुलिस को सौंप चुके हैं। विधायक का पक्ष जानने के लिए गुरुवार को उनसे संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं हो सकी। उनके प्रतिनिधि कामेश्वर पांडेय से बात हुई तो उन्होंने बताया यह अधिकारी गलत आचरण के व्यक्ति हैं। इनके खिलाफ पहले भी विधानसभा में शिकायत की गई है। जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है। सदर विधायक ने उनके साथ ऐसा कोई बर्ताव नहीं किया। जो गलत हो, उनके आरोप गलत हैं।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here