ससुराल में दामाद की पीट-पीट कर हत्या

0
7146

बक्सर खबर : ससुराल आए युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना के जरिगांवा की है। सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे के लगभग युवक सोमनाथ बिंद इस गांव में आया। वह किसी की बाइक मांग कर ले गया था। आने के दौरान दुर्घटना में बाइक की हेडलाइट टूट गई थी। यह देखकर आग बबूला हुए लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडे से इतना मारा की उसकी मौत हो गई। सूचना पा मौके पर पहुंची पुलिस को गांव वालों ने बताया कि सुखलाल बिंद, धर्मराज, विक्की समेत ग्यारह लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की है। गांव वालों का यह अमानवीय रुप देख पुलिस भी स्तब्ध है।

पूछताछ में पता चला कि सोमनाथ बिंंद पिता रामवृक्ष बिंद ग्राम सोनदी, थाना भांवर कोल जिला गाजीपुर का निवासी था। यहां जरिगांवा में वह पिछले सप्ताह ही आया था। उसकी ससुराल यहीं हैं। साथ ही उसका भाई मुन्ना बिंद इसी गांव में बस गया है। जिसकी बेटी का विवाह 7 मई को होना है। इसी लिए सोमनाथ गांव में रुका हुआ था। आज ही सुबह दस बजे गांव में आए एक रिश्तेदार गुडडू बिंद ग्राम भरियार थाना ब्रह्मपुर की बाइक उसने मांगी। शहर कुछ काम से जाना था। गुड्डू जरिगांवा के ही सुखविलास बिंद के यहां आया था। उसने बाइक दे दी। शहर से लौटने के दौरान दुर्घटना में कहीं बाइक की हेडलाइट टूट गई। जब सोमनाथ जरिगांवा पहुंचा तो उसने वाहन मालिक गुडडू से प्रार्थना की। मेरी गलती से ऐसा हो गया है। मैं इसका मुआवजा देने को तैयार हूं। अभी बात हो ही रही थी। इतने में सुखविलास और उसके बेटे धर्मराज तथा विक्की आदि ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। क्रोध में आपा खोए लोगों ने उसकी जान ही ले ली। इस अजीब घटना ने मानवता को शर्म-सार कर दिया है। जिस घर में शादी होने वाली है। उसे बेटी का पिता अपने भाई का शव लिए रो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here