शादी समारोह से लौट रही महिला को बेलगाम ट्रक ने रौदा, मौत

0
5606

बक्सर खबरः बेलगाम ट्रक ने महिला को रौंदा घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के चैरस्ता पर बुधवार सुबह 7ः15 बजे की है। जब महिला अपने पुत्र के साथ मैके से ससुराल जा रही थी। उसी दौरान ब्रम्हुपर चैरस्ता पर मृतक महिला का पुत्र गाड़ी खड़ी कर ही रहा था कि पिछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद महिला गिर पड़ी और ट्रक रौदते हुए निकल गया।

मृतका की पहचान तिलक राय हाता ओपी के छोटका राजपुर शांति देवी(52) पति घुरहु शर्मा हुई है। पीडित पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी मां कुमावन गांव(मामा गांव) से लेकर अपने गांव जा रहा था। मां शादी में शामिल होने आयी थी। शादी सम्पन्न होने के बाद मैं उसे लेकर लौट रहा था। तभी यह घटना घटी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे के लिए एनएच 84 को जाम कर दिया है।  पुष्टि प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक गाड़ी के साथ फरार है। उसे पकड़ने के लिए आगे की थानों की जानकारी दे दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here