शहर में चलने वाले ई रिक्शा पर भी लगेगी लगाम

0
916

बक्सर खबर : प्रशासन शहर में अस्त-व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर परेशान है। उसपर नकैल लगाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत पूर्व से आटो रिक्शा का रूट तय किया जा चुका है। लेकिन इस बीच इलेक्ट्रानिक रिक्शे प्रशासन के लिए चुनौती बन गए हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए तैयारी चल रही है। बगैर पंजीयन के चलने वाले रिक्शों की संख्या इतनी बढ़ गयी है। जिससे यातायात बाधित होने लगा है। इस संबंध में एसडीओ गौतम कुमार ने पिछली शांति की बैठक में ही प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दिया था।

जिला परिवहन विभाग द्वारा अभी तक इस सिलसिले में कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। वैसे यह सूचना है कि पटना में ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। यहां भी यह कदम उठाया जाना चाहिए। अन्यथा बगैर कागजात के गाड़ी का चालक भी बगैर कागजात के रहेगा। वह चाहे परिवहन नियम को तोड़े उसका चालान भी मुश्किल होगा। इस बीच गुरुवार को सदर एसडीओ गौतम कुमार ने स्वयं आटो रिक्शा की पुलिस चौकी के पास जांच की। उनके पास जरुरी कागजात तो दूर परमिट तक उपलब्ध नहीं था। जिसका उन्होंने चालान किया। वहीं आटो चालकों का कहना था यहां परिवहन विभाग में इतनी मनमानी है कि बार-बार दौडऩे पर भी कागजात नहीं मिलते।

विज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here