अभिभावक व छात्र लाठी लेकर विद्यालय पर बोला धावा

0
1024

बक्सर खबरः  उत्क्रमित विद्यालय करूअज के अभिभावक व छात्र प्रधानाध्यापिका के मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को भड़क गये। लाठी-डंडे लेकर विद्यालय परिसर में पहुंच कर जमकर नारेबाजी व आगजनी की। चार घंटे तक विद्यायल में अफरा-तफरी का महौल बना रहा। शिक्षक दहशत के मारे अपने को एक कमरे समेटे रहे छात्र उग्र होते जा रहे थे। मामला डुमरांव प्रखंड के करूअज उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यायल, उच्च विद्यालय का है।

अभिभावक राजेन्द्र तिवारी, विरेन्द्र सिंह, गिरधारी ओझा नन्हें सिंह सहित दर्जनों अभिभवको का आरोप था कि विद्यालय में ढंग से पढ़ाई नही होता है। साल के आठ माह बीत गये परन्तु तीन माह का भी पढ़ाई नही हुआ है। विद्यालय में जमकर लूट खसोट होरहा है। प्रधानाध्यापिका माया देवी का इतना मनमर्जी चलता है कि जग मन विद्यालय खुलता है। जब मन बंद हो जाता है। बाहरी बच्चों का नमांकन कर उनका हाजरी बना देती है। पोषाक राशि के नाम पर, छात्रबृति राशि, साइकिल राशि के नाम पर सात -नौ सौ रूपया का डिमांड किया जाता है। अभी तक विद्यालय के भ्रमण पर नही गये। पुछने पर उनके पति गाली गलौज करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here