वार्ड छह से दस तक में लड़ रहे हैं चैयरमैन के दावेदार

0
2062

बक्सर खबर : नगर परिषद चुनाव का प्रचार इन दिनों चरम पर है। शहर में हर जगह शोर सुनने को मिल रहा है। इस बीच चुनाव लडऩे वाले अपने-अपने पक्ष में तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं। कोई विकास की बात कर रहा है। कोई पुराने वाली की कमी दिखा रहा है। हाले शहर जानने की इस कड़ी में वार्ड संख्या छह से दस तक मुआयना किया गया। इनमें 30 लोग अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनके भाग्य का फैसला 11904 मतदाता करेंगे। जाने 5 से 10 में कौन-कौन लोग उम्मीदवार हैं।
वार्ड संख्या 6 में पांच उम्मीदवार
बक्सर : छह नंबर में अनिता कुमारी, आरती देवी, निलम देवी, पुष्पा कुमारी, भागमनी देवी चुनाव मैदान में हैं। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 2318 है। जिसमें पुरुष 1289 व महिला 1029 है।
वार्ड संख्या 7 में हैं छह उम्मीदवार
बक्सर : अंजु देवी, आसमुनी देवी, चिन्ता देवी, नगमा प्रवीन, रंजू शर्मा, सिम्पल कुमारी। इस वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 2263 है। इसमें पुरुष 1228, महिला 1035 हैं।
वार्ड 8 में हैं सात उम्मीदवार
बक्सर : वार्ड संख्या 8 से 7 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें अनिता देवी, कलावती देवी, निर्मला देवी, मंजू देवी, मीरा देवी, ललिता देवी, हीरामुनी देवी शामिल हैं। इस वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 1952 है। जिसमें पुरुष 1028 व महिला 924 हैं।

add

वार्ड संख्या 9 में हैं 7 उम्मीदवार
बक्सर : वार्ड संख्या 9 में सात उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें अटल बिहारी गुप्ता, नन्द कुमारी देवी, विकाश कुमार, बृजा देवी, शशि कुमार गुप्ता, शैल देवी व हीरा देवी शामिल हैं। यहां कुल मतदाता 3105 हैं। जिसमें पुरुष 1681 एवं महिला 1423 हैं। 1 मतदाता थर्ड जेंडर है।
वार्ड 10 में 5 उम्मीदवार
बक्सर : वार्ड संख्या दस में पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें आसमा बेगम, आशा तिवारी, रुबी उर्फ रुबी निसार, शबनम बेगम, सुशीला देवी शामिल हैं। यहां कुल मतदाता 2266 हैं। जिनमें पुरुष की संख्या 1232 व महिला की संख्या 1034 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here