लालू के इशारे पर नीतीश सरकार ने बनाई थी हत्या की रणनीति: जअप

0
2964

बक्सर खबरः बिहार में बढ़ते भष्टाचार व सरकार के मनमानी के खिलाफ जना अधिकार पार्टी ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुये। अम्बेडकर चैक पहुंचकर पप्पु यादव कर रिहाई की मांग करते हुए कार्यकताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं पुतला दहन किया गया। विधान सभा के घेराव के दौरान पार्टी के कार्यकताओं सहित पार्टी के मुखिया राजीव रंजन उर्फ पप्पु यादव के गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यकताओं ने कहा कि हम तब तक चुप नही बैठेगें जब-तक की हमारे नेता की रिहाई न हो जाये।

लालू के इशारे पर नीतिश कुमार द्वारा पप्पु यादव के जान से मारने की साजिश रची थी। इसके अलावे पार्टी ने पांच अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें बीएसएसी के परीक्ष की जांच मांग सीबीआई से कराया जाय। बेनामी सम्पती को जप्त करने। दलित दामीनी सेक्स स्कैंडल की न्यायिक जांच की मांग। क्लीनिकल एक्ट लागू कर डाक्टरों के निजी प्रैक्टीस पर रोक। विजली बिल की बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग के साथ नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र नरायण सिंह ने की। इस मौके पर युवा शक्ति अध्यक्ष छोटू यादव, लाल साहब यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव अशोक राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here