यूपी में योगी राज, कल लेगे शपथ

0
2068

बक्सर खबरः आदित्य नाथ योगी यूपी के नए सीएम होगें। इसकी घोषणा लखनऊ में पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद निर्णय लिया गया। विधायकों के बैठक के बाद निर्णय लिया गया। उपवन बाग में दोपहर 2ः15 बजे शपथ लेगें। जबकि उपमुख्यमत्री दो होगे। केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा।

योगी का राजनीतिक जीवन
बक्सर खबरः योगी आदित्यनाथ का वास्तविक नाम अजय सिंह है। आदित्यनाथ बारहवीं लोक सभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद चुने गये थे। उस समय उनकी उम्र महज 26 वर्ष थी। उन्होंने गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित से बी.एस.सी किया है। उन्होंने धर्मांतरण गौ वध रोकने की दिशा में सार्थक कार्य किये हैं। वे गोरखपुर से लगातार 5 बार से सांसद हैं।योगी आदित्य नाथ
बक्सर खबरः योगी आदित्यनाथ (जन्म 5 जून 1972) गोरखपुर के ( यूपी के 32वें मुख्यमंत्री बने 2017) प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महन्त हैं। वे 2014 लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से लोक सभा सांसद चुने गए। वे 1998 से लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। वह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, जो कि हिन्दू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है।

सीएम बने योगी सिमरी में बटी मिठाई
बक्सर खबर यूपी से सटे सिमावर्ती इलाके केशोपुर में योगी आदित्यनाथ जी को यूपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किये जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनायी गयी। मनोज मिश्रा,आलोक श्रीवास्तव,अजय मिश्रा, त्रिपुरारी पंडित एनरायण मिश्रा, रवि मिश्रा, लालू मिश्रा,अभय श्रीवास्तव समस्त ग्रामवासी खुशिया मना रहे है। पुरा इलाका जश्न में डूबा हुआ है।

केशोपुर में मिठाई खिलाते ग्रामीण
Add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here