युवा साथी की शादी में बिहार कांग्रेस पहुंच गई बक्सर

0
10877

बक्सर खबर : युथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज उपाध्याय रविवार की रात शादी के बंधन में बंध गए। औद्योगिक थाना के मझरियां गांव निवासी पंकज की शादी काफी शान-शौकत से संपन्न हुई। पूरी रात महफिल सजी रही। कई राजनीतिक हस्तियां भी व विभिन्न राजनीतिक दल के नेता इसमें शामिल हुए। एक मौका ऐसा आया जब कांग्रेस पार्टी का पूरा बिहार कुनबा एक साथ बक्सर जमा हो गया। प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, मदन मोहन झा भूमि सुधार-राजस्व मंत्री, अमिता भूषण विधायक बेगु सराय, अमित कुमार टुन्ना विधायक रिघा, भावना झा विधायक मधुबनी,

तनवीर अख्तर एमएलसी, रंजीत कुमार प्रदेश सचिव, बंगाल के काउंसलर संतोष पाठक, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, बिहार आइटी सेल के इंजीनियर संजीव, स्थानीय विधायक संजय तिवारी समेत पूरा कुनबा जमा हो गया। पंकज को सभी ने सफल जीवन की शुभकामना व बधाई दी। बक्सर खबर से हुई बातचीत में उपाध्याय ने बताया कि उनकी पत्नी का नाम शिखा तिवारी है। उनके पिता डा. शिवजी तिवारी मूल रुप से आशा पडऱी के रहने वाले हैं। शानदार शादी का इंतजाम शहर के सबसे बड़े होटल वैष्णवी क्लार्क में किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here