युवा जदयू के अध्यक्ष बने जितेन्द्र सिंह

0
1189

बक्सर खबर : युवा जनता दल यू के नए अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह बनाए गए हैं। उनकी सफलता पर बधाई देने के लिए सदर प्रखंड अध्यक्ष जिउत सिंह के महदह स्थित आवास पर गुरुवार को बैठक हुई। अपने बीच के युवा साथी को नई जिम्मेवारी मिली है। इसके लिए सभी ने युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा व जदयू जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह कुशवाहा को धन्यवाद दिया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा जितेन्द्र सिंह को जिम्मेवारी मिली है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह व मुख्यमंत्री नीतीश जी की प्रेरणा और आर्शीवाद है। सभी ने जितेन्द्र सिंह को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए दलगत कार्य के लिए हर मोर्चे पर मदद करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमोद कुमार, सुरेन्द्र यादव, संजय कमकर, कर्ण कुमार सिंह, विक्रांत आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here