मुरार में मैनेजर बन खाते से उड़ाए रुपये

0
1414

बक्सर खबरः मंगलवार सुबह 9:27 बजे एक नम्बर से फोन आया। हैलो मैं ओरिएंटल बैक चौगाई शाखा का मैनेजर बोल रहा हूं। क्या मेरी बात विरेन्द्र सिंह उर्फ नन्हुं सिंह से हो रही है। यह काॅल आपके खाता की सत्यता जांच के लिए है। सिंह पहले सम्हले परन्तु खाता से जुड़ी कुछ जानकारी उस काॅल वाले मैनेजर ने दी कि उनका विश्वास दुगना बढ गया। उसने दूसरे बैंक के खाते और एटीएम के बारे में पूछा। सिंह ने एक-एक कर सब जानकारी उस शख्स को दे दी।

फिर क्या कुछ देर बाद उनके फोन पर मैसेज आया कि उनके केनरा बैंक खाता से 4,964 में से 4,700 रूपये कट गया। जब जाकर विरेन्द्र जी का माथा ठनका। हम तो लूट गए अपने ही करतूतों से। अब भागे-भागे थाना पहुंचे। घटना मुरार थाना क्षेत्र की चौगाई गांव की है। विरेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 9:27 बजे सुबह एक नम्बर 7360862063 से फोन आया था। मैनें सारी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद मैसेज आया तो मुझे समझ में आ गया कि मैं लूट गया हूं। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने कहा कि पीड़ित थाने आया था। अपना पासबुक अपटुडेट कराने गया है। अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here