मचा हड़कंपः पुलिस ने किया 88 नामजद समेत 1820 पर एफआईआर

0
1965

बक्सर खबरः डुमरांव अनुमंडल की पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ काफी सख्त है। जिसका परिणाम है पिछले एक साल में सड़कों पर उपद्रव करन के मोमले में विभिन्न थानों ने में नौ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। 88 नामजद समेत 1820 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। यह जानकारी डुमरांव एसडीपीओं कमलापति सिंह ने दी। सिंह ने कहा हमारे अनुमंडल क्षेत्र में सड़कों पर तांडव बर्दास्त नहीं किया जायेगा। चाहे वह राजनीतिक दल के नेता हो या उपद्रवी। इसका हमने प्रमाण भी पेश किया है। जिसमें 2 अगस्त 16 को सिकरौल में डाक्टर गोपाल के हत्या के बाद 7 नामजद समेत 500 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया। 30 अगस्त 2016 को चिलहरी निवासी मृत्युंजय राय के हत्या के खिलाफ उपद्रव करने वाले 8 नामजद 300 अज्ञात के खिलाफ एफआइआर किया गया था।

18 फरवरी 17 को कोरानसराय में मोबाइल दुकान में चोरी के खिलाफ में 18 नामजद समेत 40 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। 04 अप्रैल 2017 को बिंद टोली के लोगों द्वारा शराब बिक्री के खिलाफ डुमरांव विक्रमगंज पथ पर घंटो उत्पात मचाया गया। जिसमें 10 नामजद समेत 200 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर हुआ। ब्रम्हपुर में 20 अगस्त को रमगढ़ के पास धनजी यादव को गोली मारी गई जिसमें ग्रमीणों द्वारा सउ़क जाम किया गया। जिसमें 6 नामजद समेत 30 अज्ञात पर एफआइआर दर्ज किया गया। 12 सितम्बर को सिमरी थाना क्षेत्र सहियार में बस से गिर युवक की मौत के बाद पुलिस बल पर हमला किया गया। जिसमें 9 को नामजद समेत 400 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी किया जा रहा है। यही नही बक्सर में हुए विजली विभाग कर्मीय व भाजपा नेताओं के बीच झपड़ के विरोध में सड़क जाम करने पर डुमरांव, ब्रम्हुपर, कृष्णाब्रम्ह थाना में 30 नामजद समेत 400 से अधिक लोगों को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें कई भाजपा नेताओं को जेल जाना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here