मचा कोहरामः आॅटों व बाइक की टक्कर में युवती की मौत

0
1566

बक्सर खबरः आॅटों व बाइक की टक्कर में युवती की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर अद्यौगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर के पास घटी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती रागनी कुमारी अपने रिश्तेदार के साथ डुमरांव से बक्सर जा रही थी। उसी दौरान आॅटो वाले ने टक्कर मार दी। जिसमें रागनी घायल हो गई। मौजूद लोगों व रिश्तेदार ने मिलकर उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद युवती के ननीहाल में कोहराम मच गया। परिवारिक सुत्रों के अनुसार रागनी झारखंड के गढ़वा की रहने वाली है। यहां अपने मामा किश्मत ठठेरा के घर रह कर पढ़ाई करती थी। घटना के सूचना मिलते ही उनके घर पर लोगों की भिंड लग गई है। घटना की पुष्टि अद्यौगिक थानाध्यक्ष ने की। उन्होंने कहा कि आॅटो को पकड़ लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here