भूख हड़ताल खत्म कल निकलेगी अर्थी जुलूस

0
1259

बक्सर खबरः टैक्स वृद्धि, भ्रष्टाचार विरूद्ध में वार्ड पार्षद धीरज कुमार द्वारा आहूत 24 घंटे का भूख हड़ताल शुक्रवार समाप्त हो गया। निर्धारित समय पर गरीब मजदूर सीताराम मोची द्वारा भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद व अन्य नेताओं को जूस पिला अनसन तुड़वाया गया। भूख हड़ताल के निर्धारित समय पूरा होने तक नप तथा अनुमंडल प्रशासन के किसी भी जिम्मेवार पदाधिकारी के नहीं पहुचने। नाराज पार्षद व अन्य लोगों ने नप में भ्रष्टचार, घोटाला व दलाली के खिलाफ अनवरत आंदोलन के हुंकार के साथ भूख हड़ताल समाप्त किया।

आंदोलन की की अध्यक्षता सीपीआई नेता सत्यानारायण प्रसाद ने किया। शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव व मुख्य पार्षद मोहन मिश्र का अर्थी जुलूश निकाला जयेगा। इस जानकारी वार्ड पार्षद धीरज कुमार दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को भ्रष्टचारमुक्त करने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सत्यनारायण प्रसाद, श्रद्धानंद तिवारी, दशरथ प्रसाद विद्यार्थी, सच्चितानंद भगत, नथुनी खरवार अब्दुल अलीम हाशमी, रामजी सिंह यादव, ददन सिंह, देवकांत मिश्र, भरत सोनार, राज सिंह, मो. निजामुदीन, मो. गयासुदीन अंसारी, संतोष मिश्र, सोनू कुमार, विमलेश, कमल के अलावे भारतीय छात्र युवा संगठन के सदस्यगण थे।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here