बाढ़ पीडि़तों के लिए कांग्रेस ने किया भिक्षाटन

0
337

बक्सर खबर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों की मदद के लिए सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा बाढ़ राहत सामग्री एकत्र की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष तथागत हर्ष वद्र्धन ने जिले के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को पूरे दिन हाथ में डब्बा लिए शहर में घूमते नजर आए। पार्टी द्वारा एकत्र की गई सहायता राशि के अलावा लोगों के सहयोग से लगभग 35 हजार रुपये अभी तक एकत्र किए गए हैं। इसमें सर्वाधिक राशि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने तरफ से दी है।

वहीं ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने अभी तक लगभग दस क्विंटल चावल भी जमा किया है। जिलाध्यक्ष तथागत के हवाले से कहा गया कि यह अभियान 24 तक चलेगा। मंगलवार को डुमरांव में सहयोग एकत्र किया जाएगा। सोमवार के अभियान में श्रीकांत पाठक पूर्व विधायक, कामेश्वर पांडेय, राहुल आनंद, सत्येन्द्र ओझा, दिनेश जायसवाल, राजऋषि राय, जमाल अली, गुप्तेश्वर चौबे, रामाकांत चौबे, ललन मिश्रा, अनुराग त्रिवेदी आदि ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here