बाइक से टक्कराए बच्चे वृद्ध बस संचालक की चली गई जान

0
1347

बक्सर खबरः बाइक से टक्कराए बच्चे और बस संचालक की चली गई जान। मामला ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव की। जहां मंगलवार शाम बाइक से टक्कराने से उत्पन्न विवाद में बस संचालक की जान चली गई। सूत्रों के अनुसार शिवनारायण पाण्डेय व अनंत पाण्डेय के परिवार से बीच काफी पुरानी है। मंगलवार की शाम पांच चालीस बजे जो छोटी सी घटना हुई। हुआ कुछ यूं मृतक शिवनरायण पाण्डेय के पुत्र आनंद पाण्डेय व चचेरा भाई रोहित पाण्डेय बाइक से घर आ रहे थे। उसी समय दुसरे पक्ष के सत्यदेव सिंह को धक्का लग गया। उसके बाद दोनों में गाली गलौज के साथ काफी तीखी बहस हुई। कुछ देर बार सत्यदेव सिंह अपनी टीम के साथ लाठी-डंड़े लेकर आ गये।

लोग कुछ समझ पाते तब तक संग्राम छिड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे शिवनारायण पाण्डेय लाठी से चोट सिंर पर लगी मौत हो गई। वहीं इस घटना में आनंद पाण्डेय, प्रीति कुमारी समेत चार लोग घायल हो गये। मृतक के बेटे आनंद पाण्डेय के वयान पर पुलिस ने रतन पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय, धर्मवीर पाण्डेय, सत्यदेव सिंह, सुखदेव सिंह, रमेश सिंह, विश्वनाथ सिंह भूमि विवाद को लेकर पुरानी रंजीश का हवाला देते हुए ब्रम्हपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। शिवनारायण के मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। ब्रम्हपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानाी जमीनी विवाद को लेकर पुरानी अदावत थी। पहले भी ब्रम्हुपर थाने में मामले दर्ज हो चुके है। घटना के बाद सात में पांच नातजद आरोपी को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें रतन पाण्डेय, धर्मवीर पाण्डेय, सत्यदेव सिंह, सुखदेव सिंह, रमेश सिंह है। कृष्णा पाण्डेय व विश्वनाथ सिंह फरार है। जिसको पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here