बंटी-बबली के रिश्ते में दरार, तीन पर होगा एफआइआर

0
7514

बक्सर खबर : सुमेश्वर स्थान रोड में जिन कमलाकांत तिवारी को गोली लगी है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घायल तिवारी ने शुक्रवार को पुलिस के समझ जो बयान दिया है। उसमें तीन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें दो युवक पांडेय पट्टी इलाके के हैं। तीसरा नाम बबली दुबे का है। यह दोनों युवक वहीं हैं। जिनकी जोड़ी कभी शहर में बंटी-बबली के नाम से मशहूर थी। अब इसमें दरार पैदा हो गई है। हालाकि अभी तक फर्द बयान वाराणसी से बक्सर नहीं पहुंचा है। जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। वैसे इन तीन के अलावा एक और युवक की तलाश पुलिस को है। जिसके नाम के साथ भी तिवारी का सर नेम लगा हुआ है।

कहां से उपजा विवाद
बक्सर : शहर में जिस तरह चंदन व शेरु गिरोह की चर्चा आम हुआ करती थी। उनके अंदर जाने के बाद बबली दुबे व बंटी तिवारी की जोड़ी मशहूर हुई। हालाकि इन दोनों को परिवार का साथ नहीं मिला। क्योंकि दोनों के पिता शांत स्वभाव व उच्च आदर्शों वाले थे। समय-समय पर पुत्र मोह में इन लोगों ने तब मदद की। जब वे जेल में चले गए। इसी बीच एक और घटना हुई। बबली दुबे के भाई के उपर जानलेवा हमला हुआ। जिसमें बंटी तिवारी के उपर आरोप लगा। लेकिन इन दोनों के बीच आपसी तालमेल हो गया। इस बीच एक तीसरे गोल ने इनके बीच नया गेम कर दिया है। बंटी के पिता पर गोली चली। लेकिन, इसका क्या कारण है? यह खुलकर सामने नहीं आ रहा। जिसके कारण पुलिस मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही है।
बोले एसपी : अभी चल रही है जांच
बक्सर : एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। ठोस परिणाम आने के बाद मीडिया को जानकारी दे जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here