फोन रिसीव करते ही उड़ गये 22 हजार

0
2534

बक्सर खबरः फर्जी फोन काॅल का शिकार एक ग्रामीण हो गया। घटना शुक्रवार को डुमरांव थाना क्षेत्र भोदी टोला में हुई। इसकी लिखित सूचना पीड़ित ने थाना में दी है। विरेन्द्र सिंह ने बताया कि मैं स्टेट बैंक डुमरांव शाखा से नया एटीम लिए थे। शक्रवार को उसी के संबंध फोन आया और जानकारी मानी। एटीम चालू करने के लिए जानकारी मांगी। मैने सारी जानकारी दे दी। परन्तु शाम को फोन पर मैसेज आया कि 22,500 आपके खाते से निकल गये है। आज मैं बैक पहुंचा तब पता चला कि फर्जी फोन था। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here