नप चुनाव: हनुमान जी पड़े सबपर भारी, 64 ने की दावेदारी

0
2155

बक्सर खबर : नगर परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को सर्वाधिक उम्मीदवार अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। यहां सुबह दस बजे जमा हुई भीड़ का सिलसिला अपराह्न पांच बजे तक रहा। कुछ लोगों ने बताया मंगलवार का दिन संकट मोचन हनुमान जी का दिन है। इसे शुभ मानते हुए  कुल 64 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। प्रशासनिक सूची के अनुसार वार्ड संख्या 1 से योगेश राय, वार्ड 2 से श्याम नरायण सिंह, 3 से माया देवी, 4 से पुष्पा प्रसाद, उषा देवी, शकुंतला देवी(पूर्व मुख्य पार्षद), चन्द्रमुखी देवी, 5 से पुनम राय, 6 से अनिता कुमारी, पुष्पा कुमारी, आरती देवी, 7 चिंता देवी, अंजु देवी, 8 से ललिता देवी, अनिता देवी, कलावती देवी, मीरा देवी, 9 से शशी कुमार गुप्ता, बृजा देवी, विकास कुमार, 10 से सुशीला देवी, आसमा बेगम, 11 से अनीसा खातुन, किरण देवी,

12 से राज लक्ष्मी दूबे, रंजू देवी, शकुंतला देवी, 14 से अनिल कुमार ठाकुर, बजरंगी प्रसाद, अरविंद कुमार, आशुतोष कुमार अधीश, 15 से कबुतरी देवी, महेन्द्र राम, दया कुमार, 16 से लिली देवी, 17 से दुलारी देवी, बबिता देवी, ममता पांडेय, गुडिय़ा देवी, 18 से विनोद कुमार सिंह, रविन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, लता श्रीवास्तव, गंगा सागर, 20 से रंजीत कुमार श्रीवास्तव, राम सेवक राम, 21 राकेश राम, विन्ध्याचल चौधरी, 22 हैदर अली, दिलीप कुमार, 23 से इन्द्रप्रताप सिंह, 24 रेणु कुमारी, 25 से बिहारी प्रसाद केशरी, सकिला खातुन, राज कुमार, 26 से सूर्य कुमारी देवी, 27 कमलेश कुमार सिंह, उर्मिला सिंह, अजय कुमार राय, 28 से गीता देवी, तारा देवी, 30 से गुंजन देवी, 31 से बसमति देवी, 32 से राम एकबाल सिंह, 33 से अमरनाथ गोंड ने नामांकन किया।

वार्ड 10 की उम्मीदवार सुशीला देवी अपने पुत्र बिट़़टू गुप्ता के साथ

दो वार्ड से चुनाव लडेंगी वर्तमान मुख्य पार्षद

बक्सर : नगर परिषद की वर्तमान मुख्य पार्षद शकुंतला देवी इस बार दो वार्ड से चुनाव लडेंगी। मंगलवार को उन्होंने वार्ड संख्या 4 व 12 से नामांकन किया। वहीं उनके पति अरविंद सिंह ने वार्ड नंबर 14 से पर्चा दाखिल किया हैत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here