दिन में जलाभिषेक, शाम में होगा सवा लाख दीप दान

0
938

बक्सर खबर : नाथ बाबा मंदिर में चल रहे श्री अतिरुद्र यज्ञ के दौरान गुरुवार को खासा गहमा-गहमी रहेगी। यज्ञ समापन से एक ठिक एक दिन पूर्व हो रहे कार्यक्रम में दो विशेष पूजा होनी है। पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर में स्थापित आदि नाथ भगवान (पंच मुखी महादेव) का मस्ताभिषेक होगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार 108 कलश के जल से उनका अभिषेक स्वयं नाथ बाबा करेंगे। इसके उपरांत शाम में 6 बजे से नाथ घाट पर सवा लाख दीप दान किया जाएगा। गंगा में होने वाले अदभूत वैदिक अनुष्ठान में नाथ संप्रदाय के साधु-संत के अलावा यज्ञ के यजमान व श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।

नौ नाथ बाबा का होगा पूजन

बक्सर : सूत्रों की मानें तो इसके अलावा यज्ञ के निमित देश के अन्य हिस्सों से पहुंचे नाथ संप्रदाय के नौ नाथ जी लोगों का पूजन भी होगा। जिसमें नाथ बाबा के पूजन का भी मौका लोगों को मिल सकेगा। पाठकों को यह ज्ञात हो कि मंदिर स्थापना के स्वर्णजयंती महोत्सव के अवसर पर यह यज्ञ संपन्न हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here