दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या

0
1225

बक्सर खबरः रविवार की रात दहेज के लिए बहु को मारने का मामला प्रकाश है। घटना ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव की है। मृतका पूजा देवी(22) के पिता मैनेजर यादवर के अनुसार उसकी हत्या भैंस व सोने की चैन के लिए की गई। लड़के पक्ष के द्वारा बार-बार मांगी जाती रही है। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट किया जाता था। रविवार की शाम फोन गया कि अपने बेटी को यहां से जाइए। पिता ने कहा कि आज विश्वकर्मा पुजा है कोई गाड़ी नही मिल रही है कल ले जायेगें। परन्तु किसे पता था कि उसका कल नही होगा ही नही। रात नौ बजे फोन जाता है कि पूजा की मौत हो गई है। उसके पिता मैनेजर दौड़ हुए बेटी के ससुराल पहुंचते है।

बेटी को जमीन पर लेटा देख दहाड़ मारकर रोने लगते है। पुलिस को सूचना देते है कि उनकी बेटी हत्या घर वालों ने मिल कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले कर पोस्मार्टम के लिए भेज दी। बिमारी के कारण मेरी पत्नी पूजा देवी(22) साल की मौत हुई है। ऐसा कहना है पूजा के पति अनिल यादव का। उसने कहा कि पूजा चार माह की गर्भ से थी। पिछले चार दिनों से लूज मोसन था। दवा दिया जा रहा था। ठीक हो रही थी। फिर हो जा रहा था। दहेज के लिए हत्या की बात गलत है। ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के चकनी(एकड़ार) गांव निवासी मृतका पुजा देवी के पिता मैनेजर यादव ने रोते हुए कहा कि बेटी की शादी पांच साल साल पूर्व ओझवलिया निवासी मोहन यादव के पुत्र अनिल से हुई थी। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने कहा कि मृतका गर्भवती थी। संदिग्ध हालत में उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here