– पीड़ित पक्ष ने दो लोगों के खिलाफ थाने में दी अर्जी
बक्सर खबर। आपसी अदावत में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के दरवाजे पर चढकर गोलीबारी की। घटना मुफस्सिल थाना के ग्राम नुआंव, पोस्ट खतिबा की है। पीड़ित गोविंद मिश्रा ने बुधवार को अपनी शिकायत संबंधित थाने में दी। जिसमें दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। सुशांत तिवारी ग्राम बभनी व सत्येन्द्र सिंह निवासी नुआंव। सूचना मिलने के बाद मंगलवार की रात मौके पर पुलिस पहुंची थी। वहां से कुल खोखे बरामद किए गए हैं। एक गोली पीड़ित पक्ष के दरवाजे में फंसी हुई थी। ऐसा शिकायत करने वाला ने अपने आवेदन में कहा है। उन लोगों ने ऐसा क्यों किया।
पूछने पर पीड़ित ने कहा कुछ दिन पहले पसहरा और गोसाइपुर के युवकों में विवाद हुआ था। मैंने विवाद शांत कराने की नियत से हस्तक्षेप किया। बात आई गई हो गई। लेकिन, दो जून की रात नौ बजे सुशांत तिवारी मेरे दरवाजे पर आए। उनके साथ सत्येन्द्र सिंह भी थे। गेट बंद था सो बाहर से ही गाली वगैरह बकते रहे। और तीन-चार चक्र गोली चला भाग खड़े हुए। मेरा परिवार दहशत में है। पुलिस हमारी सुरक्षा करे। वहीं पुलिस ने पूछने पर कहा, घटना की जांच शुरू हो गई है। एफएसएल की टीम भी मौके पर जांच के लिए गई थी। इसमें क्या सच्चाई है।

































































































