दर्जन भर लोगों से रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार

0
3783

बक्सर खबर : सत्या गैंग के नाम पर लोगों से रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक जगजीवन राम पिता कालिचरण राम ब्रह्मपुर थाना के भरखर गांव का निवासी है। उसे ब्रह्मपुर पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। फोन के द्वारा लगभग दर्जन भर लोगों से रंगदारी मांगी थी। जब शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो होश उड़ गए। जिले में नया गैंग कहां से पैदा हो गया। सत्या गैंग के नाम से रंगदारी मांगने वाले ने गिरोह का पता आरा शहर का बताया था। जांच में आरा पुलिस की मदद ली गई। उसने अपने यहां ऐसे किसी गैंग के होने से इनकार किया। इसकी पहली लिखित शिकायत रघुनाथपुर में मोबाइल दुकान चलाने वाले युवक राजेश प्रसाद ने दर्ज करई। पुलिस हरकत में आई।

इस बीच रंगदारी मांगने वाले ने लिखित रुप से भी दुकानदार को पत्र भेजा। धमकी भरे पत्र में पांच लाख रुपये आरा के प्लेटफार्म तीन पर पहुंचाने को कहा गया। पुलिस ने नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया। जांच शुरु हुई तो पता चला उसे जिले के बासुदेवा इलाके से एक्टिव किया गया है। जांच धीरे-धीरे पुरी हुई तो अभियुक्त का नाम सामने आया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया। उसे एक बार छब्बीस हजार रुपये मिले थे। कम उम्र का नौजवान कुछ दिन पहले बीएसएफ की नौकरी के लिए दौड़ में शामिल होने गया था। वहां उसे छाट दिया गया। बाहर निकला तो उसने कुछ युवाओं को आपस में बात करते सूना। कमाने के लिए फोन पर रंगदारी मांगने का धंधा भी बुरा नहीं है। इस लिए उसने यह रास्ता अख्तियार किया। लेकिन बुरे काम का परिणाम बुरा होता है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी में है। बक्सर एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बक्सर खबर को बताया कि आरोपी पिछले तीन-चार माह से स्थानीय दुकानदारों को परेशान कर रहा था। परन्तु किसी इसकी शिकायत नही की। जब इसकी इसकी शिकायत मिली तो ब्रम्हपुर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह व डीआईयू टीम प्रभारी अलोक सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गयी। जिसके बाद यह पकड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here