ट्रेन में लूट की वारदात, यात्री को मारा चाकू

0
3751

बक्सर खबर : पटना से मुगलसराय की तरफ जा रही महानंदा एक्सप्रेस(15483) में अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना आरा जिला के बहियां स्टेशन के पास हुई। सवारी डब्बे में घुसे चोरों की यात्री आशुतोष कुमार के साथ भीडंत हो गई। अपराधियों ने विरोध करने पर उसे चाकू मार दिया। जो कंघे और पीठ के बीच जा लगा। स्थिति बिगड़ी देख अपराधी भाग निकले।

घटना बुधवार की देर रात साढ़े बाहर बजे लगभग की है। घायल यात्री ने बताया की वह पटना से सवार हुआ था। उसे वाराणसी जाना है। संयोग से चाकू का जख्म शरीर में किनारे लगा है। जिसके कारण उपचार के बाद आगे जाने दिया गया। घटना के बाबत पूछने पर रेल पुलिस बक्सर ने  कहा यात्री यहां नहीं रुका। उसने कहा अपनी शिकायत मुगलसराय में लिखकर दे देगा। उनका पता ले लिया गया है। वे मूल रुप से भभुआ(कैमुर) के रहने वाले हैं। पूछताछ में यह पता चला कि अपराधियों की संख्या तीन-चार के लगभग थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here