टुड़ीगंज का नाम हरिहर सिंह स्टेशन हो यात्री कल्याण समिति

0
357

बक्सर खबर। शनिवार को दस सुत्री मांगों को लेकर यात्री कल्याण समिति ने टुड़ीगंज स्टेशन पर एक दिवसीय धरना दिया। जिसमें यात्रियों से जुड़े समस्याओं को लेकर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों महिला व पुरूष वर्ग शामिल हुए। एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए यात्री कल्याण समिति टुड़ीगंज के अध्यक्ष कामेन्द्र सिंह ने कहा कि हम ऐसा नही की पहली बार अपनी उन्हीं मांगों को लेकर बैठे है। हम हर बार शांति से बैठते है अपनी की सुची अधिकारियों को देते है। परन्तु हर बार हमारी नही सुनी जाती है। हम फिर धरना प्रदर्शन करते है। परन्तु हमारे शातिं पूर्वक धरना को रेल विभाग कमजोरी न कायरता न समझे।

डुमरांव यात्रि कल्याण के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह हमारी जो मांग है वह जनता के लिए पहली टुड़ीगंज स्टेशन को ई ग्रेड से हटा कर सी ग्रेड रैंक में किया जाये। यहां विभूति, फरक्का, तुफान, का ठहराव हो। इस स्टेशन पर फुटओवर वृज का निमार्ण किया जाए। क्योंकि हर साल यहां आधा दर्जन यात्रियों की मौत ट रेलवे ट्रैक पार करने में हो जाती है। टुड़ीगंज स्टेशन का नाम बदल कर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हरिहर सिंह यिा जाय। अपनी मांगों की सूची यात्री कल्याण समिति द्वारा सीटीआई मनोहर पासवान को दिया गया। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी के सिपाही व अधिकारी मुश्तैद दिखे। इस मौके पर डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, झूलन सिंह, राम अवतार यादव, बाला यादव, टोटल यादव, समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here