जागरुकता के लिए निकली रैली, सोमवार से होगा जुर्माना

0
607

बक्सर खबर : जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ कर दिया है। 10 से 16 जनवरी तक चलने वाले अभियान में दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की नसिहत दी गयी। पहले दिन किला मैदान से डीएम रमण कुमार और एसपी ने बाइक रैली निकाल इसका संदेश दिया। दोपहर बाद जिला प्रशासन और आम नागरिक के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया। यह सारे कार्यक्रम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए किया गया। पुलिस प्रशासन ने इसमें विशेष रुचि दिखाते हुए माइक से शहर में प्रचार प्रसार भी किया। सभी लोग हेलमेट लगाकर बाइक चलाए। ऐसा नहीं करने पर आप अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। सोमवार को इसके लिए जांच अभियान चलेगा। जिसमें संबंधित व्यक्ति को जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here