जमीन कब्जा कराने गए सरपंच को लोगों ने दौड़ा कर पीटा

0
2832

बक्सर खबर : इटाढ़ी थाना के बरहना गांव में जमीन पर कब्जा कराने गए सरपंच को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना शुक्रवार दोपहर की है। राजपुर प्रखंड के बारुपुर पंचायत के प्रमुख सत्येन्द्र सिंह व उनके भाई धनलाल सिंह एक गाड़ी भर कर दबंग लोगों को अपने साथ ले गए थे। पंचायत के दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। जिसमें इन लोगों ने दबंगई दिखानी चाही। आक्रोशित लोगों ने इनको जमकर धो दिया। हालात बिगड़ते देख सरपंच व उनके भाई गाड़ी में बैठ वहां से भागे। लेकिन घायल अवस्था में उनको उपचार के लिए राजपुर के प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया। जहां सरपंच की हालत में सुधार दिखा।

वहीं उनके भाई धनलाल को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूत्रों ने बताया कि उनके साथ बारुपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भी वहां गए थे। उनके साथ भी वही बर्ताव हुआ। इस संबंध में पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया घायल सरपंच उपचार के लिए यहां आए हैं। लेकिन वे लोग कुछ दूसरी कहानी बता रहे हैं। बहरहाल किसी ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। वहीं इटाढ़ी पुलिस ने बताया मारपीट के इस मामले में बरहना के दो पक्ष द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चार लोगों को मौके पर घायल भी हुए हैं। जिनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना से जुडी यह खबर भी पढ़े :-इटाढ़ी में चली गोली चार घायल, 66 पर एफआइआर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here