गिरफ्तारी के विरोध में छात्र राजद में फूंका सीएम का पुतला

0
759

बक्सर खबर : छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। स्थानीय इकाई के युवा नेताओं ने ज्योति चौक से माडल थाना तक प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे धर्म निरपेक्ष सेवक संघ के प्रदेश महासचिव मोहित यादव ने कहा किसी भी छात्र नेता अथवा राजद नेता की गिरफ्तारी को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।

जल्द छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष को रिहा किया जाए। माडल थाना के समक्ष पहुंच इन लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया। राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर दीपक यादव जिलाध्यक्ष, जितेन्द्र चौधरी, मनोज यादव, रवि यादव, रमेश यादव, वेद यादव, शंभु यादव, सत्येन्द्र यादव, अरमान अंसारी, बबलु यादव, राजपाल यादव, मनीष लाल यादव, अजीत यादव, गोल्डन यादव, अरविंद यादव, गुलजार अंसारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here