गरीबो की पार्टी है भासपा: सैनी

0
218

बक्सर खबर: रविवार की दोपहर भरौली मध्य विद्यालय में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि भासपा गरीबों की पार्टी है। उसके हक के लिए संघर्ष करती है करती रहेगी। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव का डा.एस.के.सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने कहा कि यूपी में एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लडकर भासपा सरकार में है। बिहार में भी पार्टी का तेजी से विस्तार करने का काम चल रहा है।

लोकसभा का चुनाव एनडीए के साथ मिलकर पार्टी लडेगी। भासपा के प्रदेश प्रमुख डा.एस.के.सैनी ने कहा कि गरीबों के बीच पार्टी का तेजी आधार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक तमाम राजनीतिक दलों ने गरीबों की ताकत का दुरुपयोग किया है। सम्मेलन में शालिक यादव,राज रौशन राजभर,अमरनाथ राजभर,अजय राजभर,उदय राजभर,हरेंद्र राजभर,परशुराम राजभर,बिरेंद्र राजभर और रणजीत राजभर सहित अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here