कहावत नहीं सच : सड़क से चुरा ले गए ईट

0
2594

बक्सर खबर : भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। हालत ऐसी है सबसे के सामने जनता के पैसे की लूट जारी है। किसी को इसकी चिंता नहीं। क्योंकि यह काम सरकारी है। कोई रोकने वाला भी नहीं। क्योंकि जांच करने वाला अधिकारी भी उनसे मिला हुआ है। हम आपके सामने जो तस्वीर रख रहे हैं। इसे देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं। सच क्या है। इससे पहले आपने कहावत सूनी होगी। सड़क से ईट की चोरी, अब जिले में इसका सच भी देख लिजिए।

नजारा चौसा प्रखंड के धर्मपुरा मार्ग का है। नागरपुर-रामपुर मुख्य मार्ग से इस गांव तक सड़क जाती है। हाल ही में इसका निर्माण ईट सोलिंग से कराया गया था। अब सरकारी निर्माण एजेंसी का हवाला दे ईट हटाई जा रही है। आम जनों ने रोका तो कहा गया। नई सड़क बनने वाली है। इसी लिए इसे हटाया जा रहा है। सरकार का ऐसा निर्देश है। सरकार का निर्देश ईट हटाने का नहीं होता। यह बात आम लोगों को भी पता है। यह कार्य तो निर्माण एजेंसी व संबंधित विभाग का है। अगर नई सड़क बने तो उसके लगी ईट मजबूती देगी। ऐसा सभी जानते हैं। पर सबकी आंखों के सामने लाखों रुपये मूल्य की ईट को हटाकर उसे चलता किया जा रहा है। इसकी शिकायत व तस्वीर इस क्षेत्र के रहने वाले चन्द्रकेतु पांडेय ने पहुंचाई है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here