अन्तर्राज्ययी कबड्डी महिला व पुरूष दंगल में बक्सर बना चैम्पियन

0
350

बक्सर खबरः अंचल के अरक गांव में आयोजित अन्तर्राज्ययी महिला व पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता में बक्सर ने खिताब पर कब्जा किया। रविवार रात आयोजित इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन बजरंग दल युवा क्लब के तत्वधान में कराया गया। अरक काली मंदिर खेल मैदान में आयोजित इस मुकाबले में यूपी, हरियाणा व बिहार की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें यूपी व हरियाणा की टीम लीग मैच में ही आउट हो गई। महिला वर्ग का फाइनल बक्सर व आरा के बीच हुआ जिसमें बक्सर ने आरा को 26 के मुकाबले 14 अंक से पराजित कर दिया। जिसमें बेस्ट रेडर का खिताब बक्सर के सुमन कुमारी व बेस्ट डिफेन्डर का खिताब कनक कुमारी को मिला। वही पुरूष वर्ग में बक्सर व रघुनाथपुर के बीच हुआ।

जिसमें बक्सर ने रघुनाथपुर को 29 के मुकाबले 23 अंक से पराजित किया। इसमें रघुनाथपुर के खिलाड़ी को बेस्ट रेडर अजहर आलम को मिला। बेस्ट डिफेन्डर बक्सर के अभिषेक सिंह को मिला। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन पूर्व मत्री अजीत चैधरी, पूर्व जिप चेयर मैन अरविंद सिंह व पूर्व चक्की जिप सदस्य सोनू सिंह ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चैधरी ने कहा कि कबड्डी हमारी पराम्परिक खेल है। जो फिर लौट आया है इसके साथ ही बचपन की यादें भी लौटा रहा है। इस मौके पर डाक्टर आशुतोष सिंह, सतेन्द्र कुवंर, नर्वदेश्वर तिवारी रामनाथ ंिसह, पप्लू सिंह, चुन्नू सिंह, समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं मैंच रेफरी के भूमिका सुनील सिंह, कमल राय, रामजी उपाध्याय व गणेश सिंह थे। आयोजन कर्ता में अकाश सिंह, शिवम सिंह, पप्पू सिंह, अभि सिंह, कुनंदन सिंह समेत दर्जनों बजरंग दल युवक समिति के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here