अधिकारियों के समर्थन में जलाया सांसद का पुतला

0
2540

बक्सर खबर : बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता व प्रोजेक्ट इंजीनियर के समर्थन में जदयू व राजद के लोगों ने भाजपा सांसद का पुतला जलाया। माडल थाना के समक्ष प्रदर्शन कर रहे जदयू के अशोक यादव व युवा राजद के बबलु यादव ने भाजपा व सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजनीति विरोधी बयानबाजी के बीच निष्पक्ष जांच की मांग भी हो रही थी। पुतला जलाने वाले राजद और जदयू का झंडा लिए हुए थे। एक बात देखने को मिली।

राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव व जदयू के अध्यक्ष रामव्यास सिंह दोनों ही इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। वहीं पूर्व जदयू अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा हम बुधवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे। उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। हमारी मांग है मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा पावर हाउस में गुंडादर्गी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन में मोहन चौधरी, अजीत राय, प्रभु गोंड, परशुराम सिंह, राम मूर्ति राम, कन्हैया गोंड, राजेश पटेल, सदरे आलम, सुरेन्द्र कुशवाहा, पिंटू ठाकुर, विनोद ठाकुर, नागेन्द्र प्रजापति, संदीप चौधरी, भोला यादव, राजाराम यादव आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here