मठिया मुहल्ले में छापामारी, पकड़े गए आधा दर्जन शराबी

0
2603

बक्सर खबर : शराब पीने और चोरी-छुपे उसका गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शहर में अभियान चलाया। मठिया मुहल्ला इलाके में शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। यहां से आधा दर्जन लोगों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। मेडीकल जांच के बाद इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इन सभी को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में रखा है। शनिवार की सुबह इन्हें जेल भेजा जाएगा। ऐसा अनुमान है। इस गिरफ्तारी के बाबत कुछ पाठकों ने संदेश भेज इसकी जानकारी दी। इसके उपरांत पूछने पर नगर कोतवाल राघव दयाल ने गिरफ्तार लोगों की बात को स्वीकार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here