युवाओं ने यादगार बना दिया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह

0
331

-रामलीला मंच पर आयोजित हुए समारोह में सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह का जिला मुख्यालय पर सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर युवा कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल जुलूस निकाला और फूल मालाओं से स्वागत किया। सभी लोग वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचे। वहां सभी प्रमुख नेताओं ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य समारोह रामलीला मंच पर आयोजित था। जहां निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीमति माधुरी कुंवर ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजवंश सिंह ने किया। भोला ने अपने संबोधन में कहा कि बक्सर के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने बहुत कुछ दिया है। बक्सर-पटना हाईवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बक्सर को जोड़ने के साथ बक्सर का विश्वस्तरीय स्टेशन और चौसा, डुमरांव तथा रघुनाथपुर स्टेशन का मॉडल स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए केन्द्र सरकार व स्थानीय सांसद को धन्यवाद।

स्वागत समारोह के दौरान भाजपा नेता प्रदीप राय, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह, कतवारु सिंह आदि मौजूद रहे। युवा मोर्चा के जुझारू नेता अविनाश पांडेय के नेतृत्व में रुपेश दुबे आदि ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह, मदनजी दुबे, संत सिंह, संतोष रंजन राय, हिरामन पासवान, निर्भय राय, प्रदीप दुबे, सुनील राम, पूनम रविदास, नवीन राय, नितिन मुकेश, ज्वाला सैनी समेत जिले भर के पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here