बक्सर खबर। नदांव गांव की रहने वाली युवती ने आज रविवार की सुबह आत्महत्या कर ली। गांव वालों को जैसे ही इसकी सूचना मिल घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। ग्रामीण आपस में चर्चा कर रहे थे। युवती की शादी होने वाली थी। फिर उसने ऐसा क्यूं किया।
इन चर्चाओं के बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि दुर्घटना सुबह सात बजे के लगभग हुई। डाउन लाइन के समीप उसकी लाश पड़ी थी। जिसने भी उसकी यह दशा देखी। वह मायूस हो गया। कुछ लोग इसे दुर्घटना करार दे रहे थे। कुछ आत्महत्या। मामला जो भी हो। दुर्घटना की वजह से पूरे गांव में मायूसी छा गई है। क्योंकि युवती नदांव की ही रहने वाली थी।





























































































