गोलीबारी में युवक घायल, आरा में चल रहा उपचार

0
963

-रूपसागर की घटना, एक आरोपी हिरासत में
बक्सर खबर। दो लोगों ने मिलकर एक युवक को गोली मार दी। घटना नावानगर थाना के रुपसागर गांव की है। घायल युवक शिवम कुमार पुत्र मनजी रवानी को प्राथमिक उपचार के बाद आरा रेफर कर दिया गया। वहां निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल युवक के परिजनों का आरोप है। इन लोगों ने घर पर चढ़कर हमला बोला। गुड्डू कुमार सिंह पुत्र मनजी सिंह ने गोली चलाई। जिसमें शिवम घायल हो गया। गोली उसके पिछले हिस्से में लगी है। युवक फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस की माने तो इन दोनों पक्ष के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। यह घटना भी उसी रंजिश का परिणाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here