सदर अस्पताल के पास दर्दनाक दुर्घटना में युवक की मौत

0
2022

-बाइक पर सवार अन्य दो युवक घायल
बक्सर खबर। सदर अस्पताल के पास शुक्रवार रात नौ बजे के लगभग दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। बाइक से कृतपुरा गांव जा रहे तीन युवक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। अन्य दो गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां घायल आशीष राय (20) को मृत घोषित कर दिया गया। वह कृतपुरा गांव के उमाशंकर राय का पुत्र था। दो युवक घायल है उनके नाम उज्वल राय व राजा कुमार है। पूछताछ के क्रम में पता चला कि यह तीनों बक्सर से वापस अपने गांव कृतपुरा जा रहे थे। उनके पास सब्जी वगैरह थी।

सदर अस्पताल के कुछ कदम आगे बढ़े तो वहां सामने से ट्रक आ गया। बाइक की गति तेज थी। उन्होंने बचने के लिए किनारे जाने का प्रयास किया। लेकिन, संतुलन बिगड़ा और वहां खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। आशीष जो बाइक चला रहा था। उसकी मौके पर मौत हो गई। आस-पास की दुकानें खुली थी। सभी लोग बचाने के लिए दौड़े। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here