नौ चरण में होंगे पंचायत चुनाव

0
841

बनेंगे 2101 मतदान केन्द्र, डीएम ने की समीक्षा
बक्सर खबर। 2021 में पंचायत चुनाव होने हैं। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को डीएम अमन समीर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इसकी समीक्षा की। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से उनकी पंचायतों, वार्ड और जिला परिषद की जानकारी ली गई। डीएम ने बताया पिछले चुनाव नौ चरण में हुए थे। इस बार भी ऐसा ही होगा। राज्य निर्वाचन आयोग से जो निर्देश प्राप्त होंगे। उसके अनुरुप तैयारी को अंतिम रुप दिया जाएगा।

फिलहाल पंचायत व वार्ड के अनुसार मतदाता सूची का विखंडन जारी है। बैठक में बताया गया इस बार के चुनाव में कुल 2101 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा मतदान कैसे शांति पूर्ण संपन्न हो। इसकी रुपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई। वैसे लोगों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया। जो शांति व्यवस्था को भंग कर सकते हैं। जिनके रिकार्ड आपराधिक हैं। उनके खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव भेजकर निरुद्ध करने की बात कही गई। बैठक में एसपी नीरज कुमार, योगेश कुमार सागर डीडीसी व कन्हैया कुमार जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here