आप भी जरूर लें : डेढ़ लाख लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन

0
215

-हर गांव के में जा रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम
बक्सर खबर। जिले में कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य बेहतर ढंग से हो रहा है। प्रशासन ने समय रहते हर गांव तक टीका पहुंचाने के लिए पुख्ता माइक्रो प्लान बनाया है। ताजा जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1 लाख 49 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। समय रहते पहली खुराक लेने के बाद दूसरे का समय भी जल्द आएगा। साथ ही युवाओं की लंबी कतार सीनियर के लिए रुकी हुई है। क्योंकि फिलहाल जिले में 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के सिर्फ 25506 लोगों को वैक्सीन लग पायी है।

जबकि थक कर कई लोगों ने तो ऑनलाइन करना भी बंद कर दिया है। ऐसे में अगर प्रशासन गांव-गांव टीम भेज रहा है। तो इसका कारण यह है कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को इस संक्रामक बीमार से बचाया जा सके, उन्हें टीके की सुरक्षा प्रदान की जा सके। लेकिन, ऐसी शिकायत मिल रही हैं। कई जगह कर्मी बैठे रहते हैं। केन्द्र पर लोग समय से पहुंचते नहीं। हालांकि जिले मेंं वैक्सीन लगाने का काम तेजी से चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में प्रथम और दूसरी डोज को लेकर कुल 1 लाख 81 हजार 17 वैक्सीन का प्रयोग हो चुका है। अब यहां एक अहम सवाल यह है। लोगों को इसकी जानकारी कैसे मिलेगी। किस गांव में कब टीका लगाया जाना है। तो हम एक दिन पहले अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी अपडेट करते हैं। वहां से आपको जानकारी मिल सकती है। साथ ही बक्सर खबर के एप पर भी आप टीकाकरण की खबर से अपडेट रह सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here