गोली से घायल को आवश्यकता है खून की, रक्तदाता का इंतजार

2
1693

-ट्रामा सेंटर में इलाजरत हैं विमलेश, पत्नी ने लगायी गुहार
बक्सर खबर। गोली से घायल विमलेश की हालत नाजुक बनी हुई है। इटाढ़ी थाना के चिलबिला में पिछले सप्ताह गोलीबारी हुई थी। जिसमें विमलेश, उनका भाई राजेश और पिता तीनों घायल हुए थे। उनका उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। गोली पेट में फंसी हुई है। जिसका ऑपरेशन मंगलवार को किया जाना है। इसके लिए चिकित्सकों ने वो निगेटिव खून की जरुरत बतायी है।

संयोग है इस ग्रुप का खून वहां उपलब्ध नहीं है। पीडि़त परिवार ने मदद के लिए गुहार लगाई है। विमलेश पत्नी लोगों से विनती कर रही है। चार दिन पुरानी घटना की तस्दीक के क्रम में हमें यह बात पता चली। अगर बक्सर के युवा अथवा वैसे लोग जो वाराणसी में मौजूद हैं। इस परिवार की मदद कर सकते हैं। महिला का नंबर है 9939590067, जिस पर मदद करने वाले संपर्क कर सकते हैंi हमें यह भी पता चला है। दोनों घायल भाइयों का ब्लड ग्रुप एक ही है। और दोनों को खून की आवश्यकता है। अर्थात वहां कम से कम दो यूनिट की जरूरत आ पड़ी है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here