रामपुर में लकड़ी की दुकान फूंकी, पन्द्रह लाख का नुकसान

0
772

विरोध में चौसा-रामगढ़ मार्ग जाम, पुलिस व सीओ ने कराया शांत
बक्सर खबर। राजपुर थाना के रामपुर गांव में बीती रात किसी ने लकड़ी की दुकान में आग लगा दी। सूत्रों के अनुसार एक मकान में लकड़ी मिस्त्री तीन भाइयों की दुकान थी। जहां वे फर्नीचर का काम करते थे। गुरुवार की रात जब घटना हुई। उस समय दुकान में कोई नहीं था। इसकी भनक लोगों को तब लगी जब राजपुर पुलिस गश्त पर थी। उसने घर में लगी आग को देखा तो चौकीदार को बुलाया। उसने दुकान वालों को खबर की। तबतक सबकुछ जल गया था।

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि तेज नरायण शर्मा, राजनरायण शर्मा, ब्रजेश कुमार की यह संयुक्त दुकान थी। उनका छोटा भाई विकास कुमार पान की दुकान एक गुमटी में चलाता है। उसकी दुकान भी जल गई है। गांव के ही एक किसान अलीहसन रजक ने भी अंदर लगभग 20 कुंतल धान रखा था। उनकी फसल भी जल गई है। आज शुक्रवार की सुबह ही पीड़ित परिवार के लोगों ने चौसा-रामगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। वे सभी आरोप लगा रहे थे कि दुकान में किसी ने आग लगाई है। तेल डालकर ऐसा किया गया है।

दुकान के अंदर का नजारा

अंदर पांच-छह पलंग रखे थे। जिनका लगन के लिए आर्डर था। हमारा लगभग 10 से 15 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर चौसा के सीओ नवलकांत व राजपुर के थानाध्यक्ष सुनील पहुंचे। उन लोगों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने बताया पीड़ित परिवार के तेजनरायण शर्मा गांव के वार्ड संख्या 6 के निर्वाचित सदस्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here