गजब : सिविल सर्जन कार्यालय में कर्मचारियों का कब्जा

0
485

-दशकों से जमे हैं दर्जनों लोग, नहीं होता तबादला
बक्सर खबर। चुनाव आते ही चर्चा होती है। कर्मचारियों का तबादला हो रहा है। अधिकारियों का तबादला हो रहा है। लेकिन, जिले में एक ऐसा दफ्तर भी है। जहां किसी का तबादला ही नहीं होता। क्या वजह हो सकती है। यह सवाल उठता है। लोग कहते हैं इस विभाग का प्रशासनिक कार्य से कोई लेनादेना नहीं। इस लिए यहां किसी की नजर नहीं जाती। लेकिन, चुनाव से संबंध हो अथवा नहीं हो। जब एक ही कर्मचारी वर्षो से एक ही जगह तैनात रहेगा। तो उसका संबंध भ्रष्टाचार से जुड़ जाता है?

इस सवाल का जवाब शायद इस महकमे को पता हो। अथवा देना ही नहीं चाहता। तभी तो चिकित्सा विभाग के प्रधान सिविल सर्जन कार्यालय में ऐसा वर्षो से चला आ रहा है। एक दो लोग कभी भूल भटके हटाए गए हों। अगर उनको छोड़ दिया जाए तो इस दफ्तर का बहुत बुरा हाल है। यहां तक कि कई सिविल सर्जन भी समय-समय पर बदलते रहते हैं। लेकिन, कर्मचारी जस के तस। यह इस इस कार्यालय की विशेषता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here