‌‌नाली के विवाद में महिला की हत्या

1
1988

बक्सर खबर। होली के दिन नाली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इतने डंडे चले कि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक महिला की तो मौके पर मौत हो गई। घटना डुमरांव थाना के नंदन गांव की है। दोपहर दो बजे के लगभग यह विवाद सामने आया। घायल महिला शारदा देवी (55) पति शिवशंकर यादव को लोग अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सकों ने बताया उनकी मौत हो चुकी है। अन्य घायलों का नाम ज्ञात नहीं है। विवाद किस-किस के मध्य हुआ। यह बात भी खुलकर सामने नहीं आई है। वैसे ग्रामीणा और पुलिस इस बारे में जानते हैं। लेकिन, त्योहार के दिन अचानक हुए विवाद से सभी लोग हलकान हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here