क्यों और कैसे हुई युवक की मौत, इलाके में चर्चा

0
2666

-शव मिला पर नहीं है पुलिस के पास जवाब
बक्सर खबर। आज शनिवार को युवक का शव आबादी से दूर निर्जन जगह पर मिला। कोई उसे पहचान नहीं पा रहा था। लोगों ने कृष्णाब्रह्म पुलिस को सूचना दी। छोटका ढ़काइच गांव के समीप नौजवान का शव पड़ा है। पुलिस पहुंची, शव को देखा। पहचान न होने की स्थिति में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछने पर थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद ने कहा बदन पर किसी तरह के निशान नहीं है। समझ में नहीं आ रहा। मौत कैसे हुई। शायद पोस्टमार्टम के बाद कुछ पता चले।

लोगों की भीड़ वहां जमा होने लगी। किसी ने युवक की पहचान की। उसने बताया यह भरियार का रहने वाला है। विजय तिवारी नाम है इसका। जब यह बात पुलिस तक पहुंची तो उसके कान खड़े हुए। जब मीडिया ने इसके बारे में पूछा तो पता चला। पहचान हो गई है। मौत का कुछ कारण पता चला? इस सवाल का जवाब किसी ने नहीं दिया। लोग यह पूछ रहे हैं। अजीब युवक है, भीड़ से दूर निर्जन जगह पर आकर मर गया। उसने जान देने के लिए ऐसी जगह क्यूं चुनी ? अब ऐसे सवाल करने वाले लोगों को कौन समझाए। पुलिस कारण की तलाश कर रही है। जल्द ही सच बताएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here