किसने उतार दिया महिला के सीने में खंजर

0
3153

-भूमि विवाद में हत्या की आशंका, रात में हुई घटना
बक्सर खबर। महिला खेत की रखवाली कर रही थी। किसी ने रात के वक्त उसकी हत्या कर दी। आज सोमवार की सुबह इसकी सूचना मिली। बासुदेवा ओपी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पता चला किसी ने तेज हथियार से उसकी हत्या की है। जख्म सीने के आर-पार दिखा। मृतक पुवरिया देवी (55) पत्नी स्व अर्जुन बिंद अपने मायके वासुदेवा बिंद टोली में रहती थी। यहां उन लोगों ने कुछ भूमि बंदोबस्ती पर ली थी। उसका पुत्र धर्मेन्द्र भी रहता है।

उसके अनुसार मां रात में खेतों की रखवाली के लिए वहीं सोती थी। हत्या की वजह भूमि विवाद है। ऐसा ग्रामीण बता रहे हैं। लेकिन, धर्मेन्द्र ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए वहां से बक्सर रवाना कर दिया है। मौके पर डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह पहुंचे थे। उन्होंने पूछने पर बताया, अभी पीडि़त पक्ष का बयान नहीं आया है। जांच चल रही है। वैसे मृतका के पुत्र धर्मेन्द्र के अनुसार यहां उसकी ननिहाल है। वे लोग नावानगर थाना के हसुआडीह गांव के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here