देख तमाशा राजनीति का : जनता की सेवा के लिए नेता परेशान

0
835

-गठबंधन के नाम पर हो रहा नंगा खेल जनता के सामने
बक्सर खबर। राजनीति का नंगा खेल पिछले कुछ दिनों से प्रदेश की राजधानी और देश की राजधानी दोनों जगह चल रहा है। अच्छे और विचारवान लोग विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय दे रहे हैं। वहीं गठबंधनों के नेता आपस में मारा-मारी पर उतारू हैं। अभी उनका झगड़ा सीधे जनता से नहीं है। वे तो आपस में सीटों के लिए मारा-मारी कर रहे हैं। क्योंकि वे जनता की सेवा अधिक से अधिक करना चाहते हैं। कोई इस बात के लिए तैयार नहीं कि उसे कम सेवा का मौका मिले। दोनों गठबंधन से कुछ लोग हाल के दिनों में अलग हो चुके हैं। उन्हें लगता है, राजनीतिक हैसियत के साथ इंसाफ नहीं हो रहा। या उसके पीछे कुछ और राजनीति है।

यह तो नेता समझ ही रहे हैं। वैसे बिहार की जनता भी यह समझ ही रही होगी। क्योंकि कमरे के अंदर होने वाली अच्छी राजनीति अब जनता के सामने भी हो रही है। वैसे बिहार की जनता महान है। यहां मुद्दों से ज्यादा नेता और जाति को तवज्जो दी जाती है। जिसका परिणाम है, विभिन्न जाति के नाम पर राजनीति करने वाले पार्टी के नेता अपना-अपना राग अलाप रहे हैं। जिसे पूरे शान के साथ बिहार के लोग भी देख रहे हैं। और मीडिया वाले भी अपनी रोटी सेंक रहे हैं। यह सबकुछ देखकर कहा जा सकता है। यहां दिल और विचार का गठबंधन नहीं सीट और राजनीतिक हैसियत का खेल चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here